जयपुर पहुंचे कांग्रेस विधायकों का ठुमके लगाते वीडियो वायरल

जयपुर पहुंचे कांग्रेस विधायकों का ठुमके लगाते वीडियो वायरल

भोपाल/जयपुर।
मध्यप्रदेश (madhypradesh)की सियासी उठापठक के बीच सोशल मीडिया(social media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (viral)हो रहा है, जिसमें हॉर्स ट्रेडिंग(horsh trading) के डर से जयपुर के रिसॉर्ट में भेजे गए कांग्रेस विधायक(congress mla) चिंतामुक्त होकर राजस्थान(rajsthan) के लोकनृत्य पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे है ।हैरानी की बात ये है कि वी़डियो ऐसे समय पर सामने आया है जब कमलनाथ सरकार (kamalnath sarkar ) पर संकट के बादल छाए हुए है और तीन दिन बाद बजट सत्र शुरु होना है, जिसमें फ्लोर टेस्ट(flore test) की मांग भी उठ सकती है, लेकिन विधायक टेंशन फ्री होकर राजस्थानी लोकनृत्य का आनंद लेते हुए नजर आ रहे है।इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल,मध्य प्रदेश की राजनीति में घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। भाजपा-कांग्रेस दोनों को अपने-अपने विधायकों के पाले बदलने का डर सता रहा है। ऐसे में दोनों ही पार्टियों ने खुद के विधायकों को राज्य से बाहर भेज दिया है।इनमें करीब 41 कांग्रेसी विधायक (Congress MLA) हॉर्स ट्रेडिंग (Horse Trading) से बचने के लिए ब्यूना विस्ता रिजॉर्ट (Buena Vista Resort) में ठहरे हुए हैं, जबकि 31 विधायक प्लस ट्री रिजॉर्ट (Plus Tree Resort) में हैं। इस दौरान रिजॉर्ट एक वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें विधायक राजनीतिक उठापटक को भूलकर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। सुत्रों की माने तो राजस्थान सरकार द्वारा विधायकों के लिए मनोरंजन की ये व्यवस्था की गई है, ताकी विधायक किसी बात को कोई लोड़ ना ले और अपने विवेक से फ्लोर टेस्ट और राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews