कांग्रेस सांसद डीके सुरेश की दक्षिण भारत के अलग देश बनाने की बात पर बवाल, वीडी शर्मा बोले- ये देश विरोधी कदम, सोनिया गांधी राहुल गांधी से मांगा जवाब

VD Sharma

Congress MP DK Suresh statement : कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के दक्षिण भारत को एक अलग देश बनाये जाने की मांग वाले बयान पर बवाल मच गया है और देश की सियासत तेज हो गई है, भाजपा डीके सुरेश के बयान पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सवाल उठा रही है , मप्र भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस सांसद के बयान को देश विरोधी कदम बताया उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से इस पर जवाब मांगा है और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर भी सवाल उठाये हैं।

ये कहा है कांग्रेस सांसद डीके सुरेश ने 

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के भाई, कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के एक बयान ने देश की सियासत को गरमा दिया है, दरअसल  डीके सुरेश ने कल गुरुवार को कहा कि अगर विभिन्न करों से एकत्रित धनराशि के वितरण के मामले में दक्षिण भारत के राज्यों के साथ हो रहे अन्याय को यदि ठीक नहीं किया गया तो दक्षिण भारत के राज्य एक अलग राष्ट्र की मांग करने को मजबूर हो जायेंगे।

वीडी शर्मा बोले कांग्रेस सांसद का बयान देश विरोधी कदम

कांग्रेस सांसद के इस बयान मप्र भाजपा के अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने पलटवार किया है , उन्होंने कहा कि बयान अत्यंत दुर्भाग्यजनक तो है ही ये देश विरोधी कदम है, कांग्रेस फूट डालो राज करो की नीति के साथ है ये बयान उसका परिचायक है ।  कांग्रेस के उप मुख्यमंत्री के भाई और एक सांसद का इस तरह का बयान आना भारत की एकता और अखंडता पर प्रहार है।

वीडी शर्मा ने सोनिया गांधी राहुल गांधी से मांगा जवाब 

भाजपा सांसद ने कहा कि आज ये चरितार्थ करता है कि राहुल गांधी जो यात्रा निकाल रहे है जिसका नाम वे भारत जोड़ो रखते हैं तो क्या यही भारत जोड़ो है कि भारत को तोड़ने का काम कांग्रेस के सांसद कर रहे हैं? उन्होंने इस बयान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जवाब मांगा, वीडी ने कहा कि कांग्रेस के दोनों बड़े नेता को जवाब देना चाहिए कि जो डीके सुरेश ने जो कहा है क्या वे इस बात का समर्थन करते हैं? अन्यथा वे देश से माफ़ी मांगें और डीके सुरेश के खिलाफ कांग्रेस को कड़ी कार्रवाई करें।

[dgv_vimeo_video id=”909113037″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews