कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़के आज भोपाल में, नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़के आज भोपाल में, नरोत्तम मिश्रा ने ली चुटकी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़के (Mallikarjun kharge) आज भोपाल में हैं। वे प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात करेंगे और पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने ट्वीट (tweet) करके एक बार फिर कहा है कि 17 अक्टूबर 2022 को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव (Congress President Election) में सभी उन्हें अपना मत दें। इसे लेकर अब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने चुटकी ली है।

MP News : अब तंबाकू गुटखा मुक्त होगा प्रदेश, नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘जल्द शुरु होगा अभियान’

बता दें कि पहले दिग्विजय सिंह भी इस रेस में शामिल थे और अपना नामांकन भरने वाले थे। लेकिन खड़गे का नाम सामने आने के बाद उन्होने आखिरी वक्त में फैसला बदल लिया और अपना नाम वापिस ले लिया। मल्लिकार्जुन खड़गे कई सालों से कांग्रेस के संकटमोचक रहे हैं और दिग्विजय सिंह ने उस समय भी उनके समर्थन में ट्वीट किया था। दिग्विजय सिंह के पीछे हटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच सीधी टक्कर है। वहीं इस पद के दूसरे बड़े उम्मीदवार शशि थरूर आज गुजरात (Gujrat) में प्रचार कर रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे के भोपाल दौरे को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि ‘सबको परिणाम मालूम है, ऐसे में 80 वर्षीय खड़गे जी को परेशान क्यों किया जा रहा है। देश में सभी को मालूम है कि परिणाम क्या आने वाले है, ऐसे में उन्हें क्यों दौड़ाया जा रहा है और ये औपचारिकता क्यों की जा रही है। ऐसे में उन्हें क्यों परेशान किया जा रहा है।’ वहीं उन्होने कमलनाथ पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ बैठक ही कर सकते हैं। उनकी जितनी उम्र हो गई है, अब उन्हें बैठकी ही करने देना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews