एमपी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया, राहुल, प्रियंका सहित 40 दिग्गज नेताओं के नाम शामिल

MP Election 2023

MP Election 2023 : मप्र में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा, राजनीतिक दल अपनी रणनीति के तहत तैयारी कर रहे हैं, प्रदेश में चुनाव प्रचार और राजनीतिक सभाओं के लिए पार्टियाँ प्लानिंग क्र रही हैं, कल शुक्रवार को भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की और देर शाम कांग्रेस ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

मप्र में प्रचार करेंगे सोनिया, रह्हुल, प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड्गे 

मप्र में विधानसभा चुनावों के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड्गे सहित करीब 40 बड़े नेता पार्टी का प्रचार करेंगे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी करते हुए मप्र के मुख्य निर्वाचन आयोग को इसकी सूचना दी है।

2018 में मिले झटके के बाद कांग्रेस बहुत सतर्क है और गंभीर भी 

मप्र में इस समय चुनावी घमासान मचा हुआ है, भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है, हालाँकि इस बार आम आदमी पार्टी तीसरे मोर्चे के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए ताल ठोक रही है, कांग्रेस इस बार के चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है। 2018 में सरकार बनाने के बाद कैसे उसके मंत्री और विधायकों ने पाला बदला और सिंधिया के नेतृत्व में भाजपा में शामिल होकर भाजपा सरकार बनवा दी, कांग्रेस इसे भूली नहीं है उसका प्रचार इसी के इर्द गिर्द रहने वाला है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews