कांग्रेस ने सिंधिया पर कसा तंज

कांग्रेस ने सिंधिया पर कसा तंज

भोपाल। सत्ता की लोलुपता में ‘दगाराज विभीषण’ ने अपने लोभियों को साथ लेकर रामराज्य की अवधारणा से ही छल कर दिया है । स्वर्ण की लंका का आकर्षण विभीषण के सिर चढ़कर ऐसा बोला कि उसके लोभियों ने जनता के प्रजातंत्रीय निर्णय की ही सौदेबाजी कर ली।

कांग्रेस ने सिंधिया को कटघरे में लेते हुए आरोप लगाया है कि सत्ता के लालच में वो और उनके समर्थकों ने जनता के साथ छल किया है। आपको याद दिला दें कि सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद जब वो पहली बार भोपाल आए तो शिवराज ने उनके लिये विभीषण का उदाहरण दिया था। अब उसी विभीषण का नाम लेकर कांग्रेस ने सिंधिया पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस ने कहा कि आज तक वोट के बदले नोट तो सुना था मगर दगाराज के लोभियों ने जनता के वोट प्रलोभियों को करोड़ों में बेच दिए। अब वे जनसेवा की काठ की कठोर कुर्सियाँ छोड़ नोटों के मखमली सिंहासन पर बैठेंगे। अब दगाराज विभीषण प्रलोभियों की पार्टी के टिकिट पर भावुक भाषणों के सहारे फ़िर अपने लोभियों की चुनावी नैया पार लगाने की कोशिश करेगा ।

विभीषण के किरदार को दगाबाज बताते हुए उसने कहा कि वो अब दागदार है। उसकी नीयत में नैतिकता नहीं दिखाई देती। उसकी सेवा मूल्यों पर नहीं, मोलभाव पर आधारित है। अब वो सत्ता का सौदेबाज सारी मर्यादाएं लाँघकर लंका की पैरोकारी कर रहा है और रामराज्य के खिलाफ़ खड़ा है। अब सच्चाई जगजाहिर है और छली गई जनता सही समय की प्रतीक्षा में है । वो लंकाइयों ,लोभियों और दगाराज विभीषण की सत्ता को उखाड़ कर पुनः राम राज्य स्थापित करेगी। इस तरह कांग्रेस ने कहा है कि जनता एक बार फिर लोभियों के खिलाफ उनके पक्ष में फैसला देगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews