
MP News : मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक तरफ ख़ुद को फिर से स्थापित करने के लिए संघर्ष कर रही है, वहीं उसके सामने आर्थिक रूप से मज़बूत होने का मसला भी है। विधानसभा चुनाव में करारी हार, लोकसभा चुनाव में अपनी इकलौती सीट गँवाने और अमरवाड़ा उपचुनाव में भी हार का मुँह देखने के बाद अब उसके सामने कई चुनौतियाँ हैं। आर्थिक तंगी से उबरने के लिए अब वो एक अभियान शुरू करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सौ रुपये लिए जाएँगे। इस ख़बर के सामने आने के बाद अब बीजेपी ने कांग्रेस को ‘चंदा वसूली पार्टी’ कहा है।
बीजेपी का कांग्रेस पर हमला
कांग्रेस के सामने आर्थिक संकट इतना गहरा गया है कि अब वो एक अभियान चलाकर अपने कार्यकर्ताओं से 100 रुपये लेने जा रही है। इस बात पर कांग्रेस को घेरते हुए बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि ‘मध्यप्रदेश में जीतू पटवारी की कांग्रेस बनी “चंदा वसूली पार्टी”। कांग्रेस के कार्यकर्ता ही पटवारी जी की इस वसूली को अब बता रहे है “जज़िया कर…”। दबी ज़ुबान से कह रहे है कि कांग्रेस नेताओं की हवाई यात्रा व पीसीसी की साज सज्जा के खर्च को वसूलने के लिये अब कार्यकर्ताओं से 100-100 रुपये वसूलने का काम शुरू किया जा रहा है। यह वसूली पूरी तरह से अवैध है।’
नरेंद्र सलूजा ने कहा कि ‘कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद जीतू पटवारी को इसलिए भी दिया गया था कि वे धनाड्य हैं, कहीं न कहीं पार्टी को सहयोग मिलेगा। लेकिन वो तो वसूली में लग गए हैं। नेताओं की हवाई यात्रा, कांग्रेस कार्यालय की साज सज्जा, उनके महँगे शौक़ के लिए जो लाखों करोड़ों खर्च किए गए अब उसकी भरपाई के लिए कार्यकर्ताओं से वसूली की जा रही है और ख़ुद कांग्रेस कार्यकर्ता इससे नाराज़ है।’ उन्होंने कहा कि इस नाराज़गी से ऐसा लग रहा है कि बड़ा जनविरोधी सामने आएगा।
मध्यप्रदेश में जीतू पटवारी की कांग्रेस बनी "चंदा वसूली पार्टी"…
कांग्रेस के कार्यकर्ता ही पटवारी जी की इस वसूली को अब बता रहे है "जज़िया कर…"
दबी ज़ुबान से कह रहे है कि कांग्रेस नेताओ की हवाई यात्रा व पीसीसी की साज सज्जा के खर्च को वसूलने के लिये अब कार्यकर्ताओं से 100-100… pic.twitter.com/g3Ql5tPaHg
— Meet Narendra Saluja (@NarendraSaluja) July 26, 2024
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

