केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस की हल्ला बोल रैली, 4 सितंबर को दिल्ली में जुटेगे देशभर से कांग्रेसी

mp congress

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बढ़ती महंगाई (rising inflation) को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरने का फैसला किया है, कांग्रेस इस बार देश की राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन करने जा रही है, यह प्रदर्शन 4 सितंबर को होगा, देशव्यापी होने वाले इस प्रदर्शन में पूरे देश से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिल्ली पहुंचेंगे। सोमवार को इसकी जानकारी भोपाल में यूपी विधायक आराधना मिश्रा ने दी। इस दौरान आराधना मिश्रा ने जमकर केंद्र सरकार पर हल्ला बोला। 

यह भी पढ़ें…..Government Job 2022 : यहां 100 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 03 सितंबर से पहले करें आवेदन

4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के इस हल्ला बोल प्रदर्शन में सभी नेता शिरकत करेंगे। महंगाई के खिलाफ बड़े स्तर पर दिल्ली में पार्टी आंदोलन करेगी। 4 सितंबर को यह प्रदर्शन दिल्ली के रामलीला मैदान में होगा, हालांकि कांग्रेस का यह प्रदर्शन पहले 28 अगस्त को होने वाला था लेकिन कोविड को देखते हुए इसे अब 4 सितंबर को किया जा रहा है, इस विरोध प्रदर्शन को और प्रस्तावित हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को  इसमें शामिल होने के लिए कहा गय है। रैली में महंगाई के अलावा, बेरोजगारी, खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी सरकार को घेरेगी। इस रैली में राहुल गांधी भी शामिल होंगे। वही भोपाल में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की जानकारी देने पहुंची विधायक आराधना मिश्रा ने कहा कि युवा नौकरी की तलाश में है। आम आदमी मजबूर है। गरीबों को दो वक्त का खाना नसीब नहीं हो रहा है। आम लोगों की हक के लिए ये आंदोलन की शुरुआत है। हम 24 की तैयारी में है सरकार में वापिस आने की सभी ब्लॉक और ज़िला स्तर पर लगातार प्रदर्शन जारी रखेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews