खाना बनाना हुआ सस्ता, लॉकडाउन के बीच LPG सिलेंडर के दाम में 164 रूपये की कटौती

non-subsidy-and-subsidy-cylinder-rate-hikes-from-1-june

भोपाल

कोरोना क्राइसिस के बीच बुरी खबरें सुन सुनकर थक गए हैं तो थोड़ी राहत की खबर सुनिये। खाना बनाना अब थोड़ा सस्ता होने जा रहा है, किचन के बजट को सुधारते हुए सरकार ने एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) के दामों में कमी की है।

घरेलू सिलेंडर की कीमत में 164 रूपये की कमी की गई है जिसके बाद अब भोपाल में एक सिलेंडर 588 रूपये में मिलेगा। ये नई दर आज यानी 1 मई से ही लागू हो गई है। इससे पहले 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर  752 रूपये में आता था। ये कमी 19 किलो और 14.2 किलो के गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर पर लागू होगी। हालांकि हर राज्य में टैक्स अलग होता है इसलिये उसी हिसाब से अलग अलग राज्यों में सिलेंडर की कीमत तय होगी।

भोपाल (bhopal) में पहले 752 रूपये में मिलने वाला सिलेंडर (cylinder) इस कटौती (price cut) के बाद अब 588 रूपये का हो गया है, वहीं कोलकाता (kolkata) में इसका दाम 774.50 रुपये से घटकर 584.50 रुपये, मुंबई (mumbai) में 714.50 रुपये से 579 रुपये और चेन्नई (chennai) में 761.50 रुपये से घटकर 569.50 रुपये हो गया है। बात करें राजधानी दिल्ली (Delhi) की तो वहां 19 किलो वाला सिलेंडर 256 रुपये सस्ता हो गया है जिसके बाद इसकी कीमत 1285.50 से गिरकर 1029.50 रुपये हो गई है। बता दें कि तेल कंपनियां प्रत्येक महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर (LPG cylinder) के दामों की समीक्षा करती है, भारत में एलपीजी सिलेंडरों की कीमत मुख्य रूप से दो बातों पर निर्भर करती है जो एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमत और अमेरिकी डॉलर और रुपये की विनिमय दर है। बहरहाल, सिलेंडर की कीमतों में इस कमी से लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews