राजधानी भोपाल में भी बनेगी कोरोना की जांच किट, ICMR की मंजूरी

राजधानी भोपाल में भी बनेगी कोरोना की जांच किट, ICMR की मंजूरी

भोपाल| मध्य प्रदेश में कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में अब और आसानी होगी| राजधानी भोपाल में भी कोरोना वायरस की जाँच के लिए किट तैयार की जायेगी| भोपाल की किलपेस्ट कंपनी को ये ज़िम्मदारी मिली है| इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने ICMR कंपनी की ओर से तैयार किट को मान्यता दे दी है|

गोविंदपुरा स्थित किलपेस्ट कंपनी देश की दूसरी कंपनी है, जिसे मान्यता मिली है। यहां बनायी गयी किट काफी कम कीमत में उपलब्ध होगी और कम खर्च और कम समय में जांच पूरी हो जाएगी| सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड एवं कंट्रोल आर्गेनाइजेशन की मान्यता के बाद यहां किट बनाने का काम शुरू हो जाएगा| हफ्ते भर में किट बनाने का काम शुरू होने की संभावना है|

बताया जा रहा है कि इस किट से ढाई घंटे के भीतर जांच हो जाएगी। एक किट में 100 टेस्ट होंगे। एक टेस्ट का खर्च एक हजार रुपए से भी कम आएगा। हालांकि, कीमत अभी तय नहीं की गई है। अभी एक सैंपल की जांच करीब 1300 रुपए में पड़ रही है। किट की भी कमी है। इस कारण से सिर्फं उन्हीं संदिग्धों के सैंपल जांचे जा रहे हैं, जिनकी प्रभावित देशों की यात्रा, पॉजिटिव मरीजों के संपर्क आने या फिर सर्दी-खांसी और बुखार है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews