राजभवन में बढ़ा कोरोना का खतरा, कैंपस में रह रहे 6 लोग पॉजिटिव

राजभवन में बढ़ा कोरोना का खतरा, कैंपस में रह रहे 6 लोग पॉजिटिव

भोपाल| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है। संक्रमितों का आंकड़ा 1400 पार हो गया है| इधर कोरोना का संक्रमण अब राजभवन (Raj Bhavan) तक पहुंच गया है। हाई सिक्योरिटी के बावजूद राजभवन कैंपस में कोरोना का संक्रमण पहुंचने से हड़कंप मच गया। वहीं बुधवार को राजभवन कैंपस में रह रहे 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है|

जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसका परिवार कोरोना की चपेट में हैं। इनमें पिछले दिनों संक्रमित पाए गए युवक के माता-पिता भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं कैंपस में रह रहे चार और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मंत्रिमंडल विस्तार पर संकट, कैसे होगा शपथग्रहण समारोह
राजभवन में कोरोना की दस्तक से शिवराज कैबिनेट के विस्तार पर भी संकट छा गया है। भाजपा में चल रही कवायद से संभावना थी कि जल्द ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जल्द ही कैबिनेट विस्तार के संकेत दे चुके हैं| ऐसे में बड़ा सवाल है कि नए मंत्री का शपथग्रहण समारोह कहा और कैसे होगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews