मप्र में फिर बढ़ने लगी कोरोना की रफ्तार, 891 नए केस आये सामने

jabalpur

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में कुछ दिनों की राहत के बाद कोरोना (Corona) ने एक बार फिर रफ़्तार पकड़ ली है| अभी तक रोजाना नए मरीजों का आंकड़ा लगातार नीचे आ रहा था, लेकिन फिर से आंकड़ों में उछाल नजर आ रहे है| रविवार को एक बार फिर 891 नए कोरोना संक्रमित मरीज (New Corona Infected patient) मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 77 हजार 359 हो गई। वहीं दूसरी ओर आज 11 मरीजों की मौत उपचार के दौरान मौत हो गई। मध्यप्रदेश में अब तक 3028 मरीजों की मौत हो चुकी है ।

प्रदेश में कोरोना से सवस्थ होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है| प्रदेश में अब तक 1 लाख 66 हजार 403 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 7928 हो गई। स्वास्थ्य संचालनालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 28520 सैंपल की जांच में 891 व्यक्ति संक्रमित मिले। संक्रमण की दर 3़ 1 प्रतिशत रही। इसके अलावा 11 संक्रमितों की मृत्यु के साथ अब तक कुल 3028 की मौत दर्ज की जा चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews