कोरोना वायरस: नियंत्रक खाद्य एवं औषधि विभाग ने मास्क, हैण्ड सेनेटाइजर उचित मूल्य पर बेचने के दिए निर्देश

कोरोना वायरस: नियंत्रक खाद्य एवं औषधि विभाग ने मास्क, हैण्ड सेनेटाइजर उचित मूल्य पर बेचने के दिए निर्देश

भोपाल।

तेजी से फेल रहे कोरोना वायरस के की रोकथाम के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिये मास्क एवं हैण्ड सेनेटाइजर उत्पादकों एवं विक्रेता संगठनों की बैठक ली। विभाग ने निर्देश दिये कि एक व्यक्ति को एक साथ अधिक मात्रा में मास्क एवं हैण्ड सेनेटाइजर को नही बेचा जाएगा। आम जनता को मास्क और हैण्ड सेनेटाइजर उचित मूल्य पर आसानी से प्राप्त हो सकें, इसके व्यापक प्रबंध किये जायें।बैठक में समस्त मास्क और हैण्ड सेनेटाइजर उत्पादक एवं विक्रय एसोसिएशन्स के पदाधिकारियों ने राज्य शासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उनहोंने भरोसा दिलाया कि प्रदेश में इस प्रकार के उत्पादों एवं औषधियों की कमी नहीं होने दी जायेगी।

बैठक में सचिव मध्यप्रदेश केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, अध्यक्ष मध्यप्रदेश फार्मास्यूटिकल मेन्यूफेक्चरिंग आर्गनाइजेशन, अध्यक्ष मध्यप्रदेश स्मॉल स्केल ड्रग्स मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन, जनसम्पर्क अधिकारी मध्यप्रदेश केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, अध्यक्ष भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन और बेसिक ड्रग डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews