मंत्री जी ने दिया क्रेडिट तो गर्व से झूम उठा स्वास्थ्य महकमा,कहा- “नई ऊर्जा से लड़ेंगे कोरोना से जंग”

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल

स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह द्वारा प्रदेश में कोरोना का ग्रोथ रेट में गिरावट को लेकर की गई प्रशंसा पर आभार जताया है और इसी के साथ उन्होने इस लड़ाई में सारा क्रेडिट स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित सभी कोरोना वॉरियर्स को दिया है। हर्षवर्धन सिंह ने एक ट्वीट कर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा था एमपी देश का पहला राज्य जहां ग्रोथ रेट सबसे कम हैं। साथ ही डॉ.हर्षवर्धन ने नरोत्तम मिश्रा के कोरोना से निपटने के तरीके पर उनकी तारीफ़ की। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मैं आभारी हूं हर्षवर्धन सिंह का, दरअसल उन्होंने मेरी तारीफ नहीं कि स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ की तारीफ की है। वह सब कारोना योद्धा हैं उनकी वजह से ही प्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण हो पाया है।

बता दें कि डॉ. हर्षवर्धन ने मंगलवार को ट्वीट(tweet) करते हुए नरोत्तम मिश्रा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनायें दी है। अपनी ट्वीट में हर्षवर्धन ने लिखा है कि हमनें सुना है कि एक समय में सबसे संक्रमित रहा इंदौर अब तेजी से सुधार की तरफ बढ़ रहा है। जहाँ उसके रिकवरी रेट में काफी तेजी से सुधार हुआ है। अब ये रिकवरी रेट 64% पर पहुँच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा है कि एमपी के स्वास्थ्य मंत्री से स्थिति की पूरी समीक्षा की और उनकी कोरोना से निपटने का तरीका काफी कामगार साबित रहा। वहीँ उन्होंने मध्यप्रदेश को आगे के लिए शुभकामनायें भी दी।

नरोत्तम मिश्रा द्वारा इस उन्हें श्रेय दिए जाने के बाद मध्यप्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ सहित पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों व सफाई कर्मियों ने उनका आभार जताया है। इनका कहना है कि उनकी इस बात से हम सभी का उत्साहवर्धन होगा और हमें आगे काम करने के लिये और ऊर्जा मिलेगी। इनका कहना है कि इस मोटिवेशन से हम सभी को बेहतर काम करने के लिये प्रेरणा मिली है और हम अब अधिक समर्पण से कार्य करने के लिये तत्पर हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews