थम नहीं रहा राजधानी में कोरोना का कहर, आज फिर मिले 152 मरीज

थम नहीं रहा राजधानी में कोरोना का कहर, आज फिर मिले 152 मरीज

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट

भोपाल में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बड़ी संख्या में राजधानी में कोरोना मरीज निकल रहें है। भोपाल में जिस हिसाब से संक्रमण फैल रहा है उसको देख कर लग रहा है भोपाल जल्द ही इंदौर को पछाड़ कर संक्रमण के मामले में पहले स्थान पर आ जाएगा। आज भोपाल में कोरोना के 152 नए संक्रमित मिले है। आज ही 42 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज भी हुए है। अब तक कुल 5381 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके है। वहीं अब तक शहर में कुल 213 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

तीन-चार दिन पहले एक्टिव केस के मामले में भोपाल आगे था अब एक्टिव केस के मामले में इंदौर आगे हो गया है। प्रदेश के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को भोपाल में एक्टिव केस की संख्या 1982 रही और इंदौर में एक्टिव केस की संख्या 2060 रही।

राजधानी में अगस्त के 8 दिनों में 1435 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। औसतन रोजाना अब 179 मरीज मिल रहे हैं। शहर में 31 जुलाई तक संक्रमितों की संख्या 6271 थी। जुलाई के महीने में 4839 मरीज मिले थे। अब शहर में संक्रमितों की संख्या 7691 हो गई है।

यहां मिले संक्रमित
एम्स के एक पीजी छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुविधा विहार कालोनी एयरपोर्ट रोड से 8 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। कल्पना नगर रायसेन रोड से 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला जेल में 11 कैदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वहीं पीएचक्यू हेडक्वार्टर से एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला है। 23 वीं बटालियन से एक जवान कोरोना संक्रमित पाया गया। Eme सेंटर से दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जीएमसी से दो मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जहांगीराबाद से तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ग्यारह सौ क्वार्टर से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और वार्ड 13 तलैया मन्दिर बैरसिया 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई  है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews