Coronavirus: भोपाल में कोरोना ब्लास्ट, फिर 190 की रिपोर्ट पॉजिटिव

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।

राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से बढ़ रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो भोपाल (Bhopal) प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला शहर बन जाएगा। फिलहाल इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज है। इधर शहर में शनिवार को कोरोना फिर से एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। आज भोपाल में कोरोना के 190 नए पॉजिटिव मरीज मिले। भोपाल में अब संक्रमण का आंकड़ा 10 हज़ार के पार पहुंच गया है अब यहां कोरोना का कुल आंकड़ा 10321 हो गया है। अब तक 8386 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। भोपाल में अब 1450 के करीब एक्टिव केस बचे है। वहीं अब तक 275 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है।

यहां मिले मरीज
बागसेवनिया थाने से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हनुमानगंज थाने से एक व्यक्ति संक्रमित निकला। ऐशबाग पुलिस स्टेशन से 1 जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिस स्टेशन सुखी सेवनिया से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिस लाइंस गोविंदपुरा से एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित निकले। पुलिस लाइंस नेहरूनगर से एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिस लाइंस गोविंदपुरा से एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित निकले। पुलिस लाइंस जहांगीराबाद से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 25 वी बटालियन से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। Eme सेंटर से एक व्यक्ति संक्रमित निकला। जीएमसी से तीन डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एम्स कैम्पस से तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले। फायर स्टेशन फतेहगढ़ से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एसबीआइ ऑफिसर कालोनी से एक व्यक्ति संक्रमित निकला। बीएसएनएल ऑफिस से 1 व्यक्ति संक्रमित निकला। आराधना नगर से एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित निकले। भीमनगर से दो लोग संक्रमित निकले। विलेज नेपानिया जाट से 2 लोग संक्रमित निकले। सिस्टेक रातीबड़ से 3 लोग संक्रमित निकले। रोहित नगर से एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित निकले। गुलमोहर से एक ही परिवार के 3 लोग। कैपीटल माल भोपाल विलेज से 2 लोग संक्रमित निकले। गेंहुखेड़ा कोलार से 2 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चार इमली से 1 व्यक्ति संक्रमित मिला। पीपुल्स माल के पास एक ही परिवार के चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews