Coronavirus In Bhopal: आज फिर कोरोना विस्फोट, 115 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Coronavirus In Bhopal: आज फिर कोरोना विस्फोट, 115 की रिपोर्ट पॉजिटिव

भोपाल।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दिनों दिन हालात गंभीर होते जा रहे है। आए दिन 80-100 कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। आज शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा ब्लास्ट हुआ है। यहां कोरोना के 115 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।इसमें 17 एक ही इलाके के है।इससे पहले गुरुवार को 136 कोरोना मरीज सामने आए थे। अब भोपाल में कुल मरीज की संख्या 4091 हो गई है, जिसमें 2838 ठीक हो चुके है और 1123 एक्टिव केस है।अबतक 129 की मौत हो चुकी है।

दरअसल, शुक्रवार को राजधानी में कोरोना के 115 नए मामले सामने आए। शहर की सबसे पॉश कालोनी अरेरा कालोनी में कोरोना से जुड़े हुए 5 लोग संक्रमित निकले। रवेरा टाउन से 1 व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इब्राहिमगंज से 1 व्यक्ति कोरोना संक्रमित निकला। फॉर्चुयन प्राइड गुलमोहर कालोनी से 2 लोग कोरोना संक्रमित निकले। सहयोग विहार बावड़िया कला से 2 लोग कोरोना संक्रमित निकले। नीलकण्ठ कालोनी से एक ही परिवार की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित निकली। टीलाजमालपुर से 2 लोग कोरोना संक्रमित निकले। दुर्गा मंदिर नीलबड़ से 3 लोग कोरोना संक्रमित निकले। सीआरपीएफ कैंप बंगरसिया से एक जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हाउस ई 4 नंबर 225 से चार लोग कोरोना संक्रमित निकले।

बता दे कि लगातार कोरोना मरीजों की बढती संख्या के बाद एमपी में आंकड़ा 21 हजार के करीब पहुंच गया है। गुरुवार को 735 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20378 हो गई थी। वहीं अबतक 689 की मौत हो चुकी है।इसमें मुरैना, ग्वालियर, इंदौर, भोपाल में स्थिति गंभीर बनी हुई है।कई जिलों में प्रशासन द्वारा लॉक डाउन भी लगाया गया है बावजूद इसके आंकडो़ं में कमी नही आ रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews