सियासी ड्रामे को लेकर क्या बोले नरोत्तम

सियासी ड्रामे को लेकर क्या बोले नरोत्तम

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के आरोपों पर पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नरोत्तम मिश्रा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए थे जिसपर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिन विधायकों से सौदा हुआ क्या वो आरोप लगा रहे हैं? जिनसे बातचीत हुई क्या वो आरोप लगा रहे हैं? सूत न कपास जुलाहो में लठ्म लट्ठा। आरोप लगाना है तो उनसे लगवाये, अब तो विधायक उनके पास आ गए हैं। उन्होंने ही कहा कि बंधक बना लिया उन्होंने ही कहा कि छुड़वा लिया गाड़ियां ऐसे निकाली जैसे बड़ी सफलता मिल गई है। उनके पास अगर कोई प्रमाण है तो अभी तो 25 -30 करोड़ का प्रमाण देना चाहिए।

वहीं मंत्री उमंग सिंगार के ट्वीट का हवाला देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये सारा राज्यसभा का मामला है। इनके मंत्री प्रदीप जयसवाल ने कहा होटल में विधायकों के साथ मौजूद है, अगर ऐसा है तो वो उसका वीडियो जारी कर दो। आनंद राय के वायरल स्टिंग ऑपरेशन पर नरोत्तम मिश्रा बोले कि वह कौन है, सांसद या विधायक। विधायकों के वापस आने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के अंदर सब ठीक नहीं चल रहा है। अगर कांग्रेस के विधायक गए हैं तो सोचना चाहिए कि आखिर वो गए क्यों।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews