शांति के टापू में अपराध बर्दाश्त नहीं, पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार : केसवानी

शांति के टापू में अपराध बर्दाश्त नहीं, पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार : केसवानी

भोपाल| राजधानी भोपाल (Bhopal) में वरिष्ठ पत्रकार धनंजय प्रताप सिंह (Dhananjay Pratap Singh) पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है| भाजपा नेता दुर्गेश केसवानी (Durgesh Keswani) ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपा नेता केसवानी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि मप्र शांति का टापू है यहां अपराध बर्दाश्त नहीं करूंगा- शिवराज सिंह चौहान जी के वाक्यों को चरितार्थ करते हुए गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी ने वरिष्ठ पत्रकार धनंजय प्रताप सिंह जी पर हुए हमले को गंभीरता से लेते हुई त्वरित कार्रवाई करवाते हुए सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि शनिवार रात को शराबियों ने वरिष्ठ पत्रकार धनंजय प्रताप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने हमलावरों को घर के पास बैठकर शराब पीने से रोका था। पत्रकार अयोध्या बायपास के अभिनव होम्स में रहते हैं।

सीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस मामले ट्वीट किया है| उन्होंने लिखा ‘वरिष्ठ पत्रकार धनंजय प्रताप सिंह जी के साथ कल रात हुई दुखद घटना की जानकारी प्राप्त हुई। अभी दिल्ली प्रवास पर हूँ, धनंजय प्रताप जी से फोन पर चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। एक सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं को जगह नहीं दी जा सकती है। जिन्होंने पत्रकार धनंजय प्रताप सिंह जी के साथ ये हरकत की है, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस एवं प्रशासन को मैंने कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। मैं धनंजय प्रताप जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews