Bhopal News: बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर कुबेरेश्वर धाम की भीड़, DRM ने देखी व्यवस्थाएं

DRM Bairagarh

Bhopal News : राजधानी भोपाल के सीहोर जिले में चल रहे रूद्राक्ष महोत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु सीहोर पहुंच रहे है। कोई बस से वहां पहुंच रहा है तो कोई ट्रेन से। जो लोग ट्रेन से यहां पहुंच रहे हैं वो श्रद्धालु कल से बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर भी डेरा जमाए हुए है। इन श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो रेलवे स्टेशन पर इसे लेकर डीआरएम बैरागढ़ पहुंचे। जहां वो बैरागढ़ स्टेशन पर 10 मिनट ही रूके।

यात्रियों से की चर्चा

यहां पर उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म क्रमांक एक पर ही मौजूद यात्रियों से बातचीत की। साथ ही, उन्होंने स्टेशन मास्टर को यात्रियों के लिए पर्याप्त पानी, बैठने की उचित व्यवस्था, साफ- सफाई और आरपीएफ बल पर्याप्त संख्या में रखने के निर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशन मास्टर को यह भी निर्देश दिए की यात्रियों को किसी तरह की कोई भी दिक्कत न हो इसका विशेष ध्यान रखे।

[dgv_vimeo_video id=”799772914″]

पैसेंजर ट्रेन होगी संचालित

उन्होंने कहा ट्रेनों के आवागमन की जानकारी लाउड स्पीकर से बार- बार स्टेशन पर प्रसारित करें। साथ ही, हर परिस्थति की जानकारी के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचित करें ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो सके। इस महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए आने वाले भक्तों के लिए रेलवे द्वारा एक पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन भोपाल से सीहोर, बैरागढ़ और अन्य छोटे- छोटे स्टेशन पर जाएगी। यात्रियों को लाने एवं ले जाने का कार्य करेंगी। यह ट्रेन दिन भर में चार फेरे करेगी।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews