भोपाल-जबलपुर में आज से कर्फ्यू, शिवराज सिंह चौहान का पहला फैसला, विधानसभा सत्र आज से

भोपाल-जबलपुर में आज से कर्फ्यू, शिवराज सिंह चौहान का पहला फैसला, विधानसभा सत्र आज से

भोपाल। कोरोना वायरस के खौफ के बीच मध्य प्रदेश में सत्ता बदल गई और कांग्रेस के कमलनाथ की जगह भारतीय जनता पार्टी के शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए। सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सक्रिय हो गए और विधानसभा सत्र बुला लिया। नई सरकार के अस्तित्व में आने के बाद आज मंगलवार से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है.

इस बीच सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा स्पीकर नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने सोमवार आधी रात को ही स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा उपाध्यक्ष को भेजे अपने इस्तीफे में इसके लिए नैतिक आधार बताया है।

शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनते ही विधानसभा सत्र भी शुरू हो रहा है। आज से शुरू हो रहे सत्र के पहले ही दिन बीजेपी की नई सरकार सदन में विश्वास मत पेश करेगी। यह सत्र 27 मार्च तक चलेगा। 4 दिन चलने वाले इस सत्र में कुल 3 बैठक होंगी। सत्र के पहले दिन सरकार के प्रति विश्वास मत लाया जाएगा, इस दौरान वित्तीय वर्ष 2020-21 का लेखानुदान भी पेश किया जाएगा। वर्तमान विधानसभा का यह छठा सत्र होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews