दबंगों ने नायब तहसीलदार पर कुल्हाडी और डंडों से किया हमला

Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

Bhopal- The bullies attacked the Naib Tehsildar in Niwari : निवाड़ी जिले के एक किसान को जमीन का कब्जा दिलाने गांव गये नायब तहसीलदार पर उसी गांव के कुछ दबंगों ने कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से हमला कर दिया। घटना में पीड़ित नायब तहसीलदार को गंभीर चोटें आईं हैं। घटनाक्रम के अनुसार नायब तहसीलदार जब किसान को उसकी भूमि का आधिपत्य दिलाने के लिये गांव पहुंचे तथा पंचनामा तैयार कर कब्जा दिलाने के बाद अपने वाहन की तरफ बढ़े, वैसे ही दबंगों ने उन पर हमला कर दिया। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने एसपी, निवाड़ी से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

यह था मामला 

निवाड़ी जिले के सेंदरी थाना क्षेत्र के ढिमरपुर गांव के सिंदूर सागर में कार्रवाई के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार मनीष जैन पर ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी व डंडे से हमला कर दिया।उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को इसकी सूचना दी। दरअसल सेंदरी के ढिमरपुर गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चला आ रहा था। पुलिस को दिए आवेदन में नायब तहसीलदार मनीष जैन ने बताया कि मैं दल प्रभारी विमलेश वर्मा, मुन्ना लाल सौर, रोहित पटेल, नीरज गुप्ता, गणपत कुशवाहा, रामेश्वर रैकवार और प्यारेलाल कुशवाहा के साथ आवेदकों को जमीन का कब्जा दिलवाने गया था।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews