माता-पिता की याद में मंत्री विश्वास सारंग ने आयोजित किया पर “मातृ-पितृ भक्ति दिवस”, पखारे वृद्धजनों के पैर

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, हमारे शास्त्र भी कहते हैं कि माता पिता में ही ईश्वर निवास करते हैं इसलिए हम उनकी सेवा कर पायें, उनके कष्ट दूर कर सकें इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं हो सकता। 
Vishvas Sarang washed elderly people feet

Minister Vishvas Sarang washed elderly people feet:  बुजुर्ग को माता पिता समान मानने और बुजुर्ग में ईश्वर का वास मानने वाले मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने आज अपने स्वर्गीय पिता भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राज्यसभा सदस्य रहे स्वर्गीय कैलाश सारंग की आज पुण्य तिथि और माँ प्रसून सारंग की जयंती को ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ में मनाया, उन्होंने इस अवसर पर बुजुर्गों के पैर पखारे और उनका सम्मान किया।

विश्वास सारंग पिता की पुण्यतिथि और माँ की जयंती के विशेष दिन को पिछले तीन साल से ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ के रूप में मना रहे हैं, इस दिन देश में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, सामान्य लोगों के अलावा, भाजपा कार्यकर्ता और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भी इस विशेष दिन पर कार्यक्रमों का आयोजन करती है।

प्रभात चौराहे के पास आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों के पैर पखारे 

‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ के विशेष अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र नरेला स्थित भोपाल के प्रभात चौराहे के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया और यहाँ बुजुर्गों के पैर पखारे, शाल श्रीफल से उनका सम्मान किया, राहगीरों को शरबत वितरित किया, फल वितरित किये, अपनी विधानसभा में सेमरा में मेडिकल कैम्प लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जाँच कराई, ब्लड डोनेशन कैम्प लगाया, इसके अलावा अन्य कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

माता पिता में ईश्वर का वास होता है 

मीडिया से बात करते हुए मंत्री सारंग ने कहा, हम तीन साल से  पिता स्वर्गीय कैलाश सारंग की पुण्य तिथि और माँ प्रसून सारंग की जयंती को ‘मातृ-पितृ भक्ति दिवस’ के रूप में मना रहे हैं, हमारा मानना है कि हर बुजुर्ग में माता पिता छिपा है, हमारे शास्त्र भी कहते हैं कि माता पिता में ही ईश्वर निवास करते हैं इसलिए हम उनकी सेवा कर पायें, उनके कष्ट दूर कर सकें इससे बड़ा पुण्य कोई नहीं हो सकता।

आयुष्मान कार्ड बनवाकर, किया वितरण 

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में आयुष्मान भारत योजना में 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का शामिल किया है जिससे जरुरत पड़ने पर उनको मुफ्त इलाज का लाभ मिल सके, हम आजके दिन ऐसे बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बना रहे हैं और उनका वितरण भी कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1029570434″]

[dgv_vimeo_video id=”1029570585″]

[dgv_vimeo_video id=”1029570674″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews