Bhopal के इकबाल मैदान का नाम बदलने की मांग, बीजेपी नेता ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र

Bhopal के इकबाल मैदान का नाम बदलने की मांग, बीजेपी नेता ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानीन के इकबाल मैदान को नाम देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर करने के लिये भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होने मुख्यमंत्री ने मांग की है कि इस मैदान का नाम बदल दिया जाए।

बोल्ड फोटो में बहन जाह्नवी को टक्कर देती हैं खुशी कपूर

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सुरेन्द्र शर्मा ने लिखा है कि ‘देश आजादी की 75 वी वर्षगांठ मना रहा है परंतु दुर्भाग्य से भोपाल में एक मैदान का नाम मोहम्मद अल्लामा इकबाल के नाम पर भी है। ये वही अल्लामा इकबाल है जिन्होने मुस्लिम लीग के अध्यक्ष रहते हुए मुस्लिम लीग के 29 दिसंबर 1930 में हुए इलाहाबाद अधिवेशन में पाकिस्तान का प्रस्ताव रखते हुए कहा था कि मैं पंजाब उत्तर पश्चिम सीमावर्ती प्रांत,सिंध और बलूचिस्तान को सम्मिलित रूप से एक राष्ट्र देखना चाहूंगा।’ सुरेन्द्र शर्मा ने पत्र में लिखा है कि ‘हो सकता है यह व्यक्ति कभी राष्ट्रवादी रहा हो पर जीवन के अंतिम काल में यह व्यक्ति भारत के विभाजन का कारक बना।’

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बीजेपी नेता ने लिखा हैं कि ‘अल्लामा इकबाल न केवल मुस्लिम लीग का अध्यक्ष रहा बल्कि भारत के विभाजन का कारण भी बना। पाकिस्तान में उसे राष्ट्र कवि का दर्जा भी प्राप्त है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि भोपाल के इकबाल मैदान का नाम बदलकर देश के किसी भी स्वतंत्र संग्राम सेनानी के नाम पर किया जाए।’ इस तरह उन्होने इकबाल मैदान का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर करने की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews