MP में उठी फिल्म अक्षय कुमार की फिल्म “रामसेतु” को टैक्स फ्री करने की मांग, पढ़ें पूरी खबर

ram setu

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु (Ram setu) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रामायण काल से जुड़े सेतु “रामसेतु” पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर देश भर में चर्चा हो रही है। फिल्म लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है। आज ही प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने फिल्म की तारीख की थी और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को बढ़ाई भी दी थी। इसी बीच मध्यप्रदेश में अक्षय कुमार की फिल्म रामसेतु को टैक्स फ्री करने की मांग उठ चुकी है।

यह भी पढ़ें…आधारकार्ड धारकों को मिली सरकार की सौगात, शुरू हुई नई सुविधा, आधार का काम होगा आसान, पढ़ें पूरी खबर

प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा (Surendra Sharma) ने फिल्म रामसेतु को टैक्स फ्री करने की मांग राज्य सरकार से की है। उन्होनें ट्वीट करके के अपने विचार को साझा किया है। उन्होनें सीएम शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया की फिल्म रामसेतु को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया जाए। ताकि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा लोग रामसेतु के भूत, वर्तमान, तथ्य और सत्य से परिचित हो सके।

यह भी पढ़ें…इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई को गोली मारी, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

फिल्म की पूरी कहानी त्रेतायुग में निर्मित रामसेतु के आसपास घूमती है। फिल्म में अक्षय कुमार नर आर्कियोलॉजिस्ट का किरदार निभाया है, जो विज्ञान और पौराणिक कथाओं को एक साथ जोड़ता है। यह फिल्म को दर्शकों को अपनी ओर खींचे में कामयाब हुई। इस फिल्म में रामसेतु के निर्माण और उससे जुड़े तथ्यों को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया। फिल्म रामसेतु में अक्षय कुमार के अलावा जैकलीन, नस्सर, सत्यदेव और नुसरत भरूचा ने अहम भूमिका निभाई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews