आधारकार्ड धारकों को मिली सरकार की सौगात, शुरू हुई नई सुविधा, आधार का काम होगा आसान, पढ़ें पूरी खबर

आधारकार्ड धारकों को मिली सरकार की सौगात, शुरू हुई नई सुविधा, आधार का काम होगा आसान, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत के हर नागरिक के लिए उसकी पहचान बन चुकी है। बिना आधार कार्ड कोई भी सरकारी काम मुश्किल है। किसी योजना का लाभ उठाना हो या कॉलेज स्कूल के लिए आवेदन करना हो, आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। केंद्र सरकार ने आधार कार्ड धारकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है, जिसका लाभ आधार कार्ड होल्डर आसानी से उठा सकते हैं।

यह भी पढ़े…इंटरनेशनल रेसलर रानी राणा के भाई को गोली मारी, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने इसरो और राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) की साझेदारी में नए पोर्टल का निर्माण किया है। हाल ही में इस पोर्टल को आधार कार्ड धारकों के लिए लॉन्च भी कर दिया गया है। इस पोर्टल का नाम भुवन पोर्टल है। इस पोर्टल के जरिए आधार कार्ड धारक अपने निवास स्थान के आस-पास के आधार केंद्रों की पहचान कर पाएंगे। पोर्टल की यह सुविधा को आधार कार्ड धारकों के लिए शुरू की गई है, ताकि वो अपने नजदीकी आधार कार्ड सेवा केंद्र का पता लगा सके और अपने काम आसानी से करवा सके।

भुवन आधार पोर्टल यूजर्स को वेरिफिकेशन के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा देता है, इसके जरिए यूजर्स को आसानी से आधार केंद्र का पता चल सकता है। साथ ही आधार से जुड़ी सूचनाओं का पता भी आसानी से लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं इस पोर्टल में यूजर्स को आधार सेवा केंद्र और अपने अपने स्थान के बीच की दूरी पता लगाने की सुविधा भी मिलती है। पोर्टल के जरिए यूजर्स अपने राज्य में मौजूदा सभी आधार सेवा केंद्र की डिटेल खोज सकते हैं।

यह भी पढ़े…सूर्य ग्रहण के समाप्त होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे नर्मदा नदी के ग्वारीघाट

भुवन पोर्टल का इस्तेमाल यूजर्स 3 तरीके से कर सकते हैं। पहला आधार सेवा केंद्र को नाम से खोज सकते हैं। दूसरा, पिनकोड से आधार केंद्र को खोज सकते हैं और तीसरा राज्य के अनुसार आधार सेवा केंद्र को खोज सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाईट https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर जाकर आधार कार्ड धारक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें आपको अलग-अलग ऑप्शंस नजर आएंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews