आयुर्वेद दिवस के रूप में मनेगी धनवंतरि जयंती, ये है इस बार का थीम

आयुर्वेद दिवस के रूप में मनेगी धनवंतरि जयंती, ये है इस बार का थीम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  केन्द्र सरकार के आयुष विभाग ने धनवंतरि जयंती (Dhanvantari Jayanti) को आयुर्वेद दिवस (Ayurveda Day) के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। आयुष विभाग के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश में भी 2 नवम्बर मंगलवार को आयुर्वेद दिवस मनाया जायेगा। इस वर्ष आयुर्वेद दिवस की थीम “पोषण हेतु आयुर्वेद” निर्धारित की गई है।

आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम में जिलों में आयुष फूड फेस्टीवल, संगोष्ठी और चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा, साथ ही प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण आहार के संदर्भ में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – जेब कतरों से सावधान’ Twitter पर लिखकर ट्रोल हुए Rahul Gandhi

कार्यक्रम के संबंध में आयुक्त आयुष श्रीमती करलिन खोंगवार देशमुख ने पत्र लिखकर जिला आयुष अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं। राज्य में आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम महिला-बाल विकास और स्कूल शिक्षा विभाग संयुक्त रूप से आयुष विभाग के साथ मिलकर आयोजित कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – Jabalpur News : MP में बेख़ौफ़ दबंग, महिला के इशारे पर दो युवकों की सरेराह पिटाई   

गौरतलब है कि केन्द्रीय आयुष विभाग ने 6वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का मुख्य समारोह 2 नवम्बर को राजस्थान के जयपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें – जानिए कौनसी एप कर रही आपके Personal डाटा का इस्तेमाल, Apple iOS के लेटेस्ट अपडेट मे मिलेगी सारी जानकारी

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews