
Rameshwar Sharma Digvijay Singh
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अब भारत में भी सियासत तेज हो गई है, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए इसे और हवा दे दी है, दिग्विजय ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, भारत में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार का “रिएक्शन” हैं, दिग्विजय सिंह ने इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है
दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है, उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा दिग्विजय सिंह कांग्रेस इतने बड़े नेता हैं, भूल से 10 साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं, राज्यसभा सांसद भी रहे इसके बावजूद भी ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह भारत के नागरिक हैं या पाकिस्तानी आईएसआई के एजेंट।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा हमला
रामेश्वर शर्मा ने पूछा आप अलकायदा के एजेंट हैं क्या? या अंतर्राष्ट्रीय आतंकियों ने उन्हें सुपारी दे रखी है कि उनकी तरफ से प्रवक्ता बनना है। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो अत्याचार हो रहे हैं, उसमें यहां कौनसी घटनाएं हुईं जिसका रिएक्शन बंग्लादेश में दिखा? भाजपा विधायक ने कहा हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में जो आतंकी हमला हुआ था, वहां कौनसी घटना हुई जिसके कारण हमला हुआ?
देश जानता है कौन आतंकवादियों के साथ है कौन विरोध में
रामेश्वर शर्मा बोले दिग्विजय सिंह ध्यान रखिए, हिंदुस्तान की जनता सब जानती है और पूरा विश्व इस बात को जानता है कि कौन आतंकवादियों के साथ है और कौन आतंकवादियों के विरोध में है। चाहे इंस्पेक्टर मोहन शर्मा का कांड हो तब भी अपने आतंकवादियों का साथ दिया था, मुंबई बम ब्लास्ट में भी अपने आतंकवादियों का साथ दिया था, आपको जब-जब भी मौका मिला है तो आपने आतंकवादियों को जी कहकर सम्मानित भी किया है।
दिग्विजय सिंह के बयान पर गरमाई सियासत
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने काह आज भी बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो नरसंहार हो रहा है, मंदिर-गुरुद्वारा जलाए जा रहे हैं। निर्दोष हिंदुओं को आग लगाई जा रही है। तब भी आप पीड़ितों के समर्थन में बोलने की बजाय आतंकवादियों और कट्टरपंथी इस्लामी टेरेरिस्टों को सहारा दे रहे हैं, उनके प्रवक्ता बन रहे हैं। यह दुर्भाग्य की बात है, ये दिखाता है कि कांग्रेस कल तक जिन्ना के साथ थी, आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो इस्लामिक आतंकवाद है, उसके साथ है।
#WATCH | Delhi: Congress MP Digvijay Singh says, "Ever since the movement in Bangladesh led to a change of government, all those elements are present there who engage in politics by spreading religious frenzy. Whom Sheikh Hasina opposed… We strongly condemn what is happening to… pic.twitter.com/Lb03IndXJj
— ANI (@ANI) December 22, 2025
जितेंद्र यादव की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

