शिवराज पर दिग्विजय का तंज़- “वक्त आने पर जवाब लेगी जनता”

शिवराज पर दिग्विजय का तंज़- “वक्त आने पर जवाब लेगी जनता”

भोपाल। शिवराज सिंह चौहान के मध्यप्रदेश के सीएम पद की शपथ लेने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि जनता इसका हिसाब लेगी। उन्होने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि जिस मामा से मुक्ति के लिये मध्यप्रदेश की जनता ने जनादेश दिया था, जिसके भ्रष्ट शासन को बदलने के लिये कांग्रेस को विश्वास दिया, बीजेपी ने उसे धनबल और छलबल से फिर प्रदेश की कमान सौंप दी है। उन्होने लिखा है कि जनता ये सब देख रही है और जनता वक्त आने पर जवाब लेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews