Bhopal News: चिनार बिल्डर्स के डायरेक्टर गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार

Bhopal News: चिनार बिल्डर्स के डायरेक्टर गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मिसरोद पुलिस ने राजधानी भोपाल के प्रतिष्ठित कारोबारी और चिनार बिल्डर (Chinar Builders)  के डायरेक्टर सुनील मूलचंदानी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। सुनील मूलचंदानी पर निवेशकों, आवास खरीदारों के साथ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप लगे है।हाल ही में सुनील मूलचंदानी के खिलाफ मिसरोद पुलिस (Bhopal Police) ने केस दर्ज भी किया था।

यह भी पढ़े.. Driving Licence 2021: अब बिना RTO टेस्ट के बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम

दरअसल, चिनार बिल्डर के डायरेक्टर सुनील मूलचंदानी कई मामलों के आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहे थे। कई एजेंसिया को उनकी तलाश में थी और वे एजेंसियों को हमेशा गुमराह करते रहे। आरोप है कि उन्होंने भोपाल के सैकड़ों लोगों को ठगा है और उन पर चेक बाउंस के भी कई केस चल रहे है।वही नेताओं, अफसरों, बिल्डरों, ठेकेदारों सहित शहर के कई विख्यात लोगों का करोड़ों रुपया मुलचंदानी की कंपनी में निवेश है।

इतना ही नहीं चिनार बिल्डर के डायरेक्टर सुनील कई एजेंसियों और बैंको द्वारा डिफाल्टर भी घोषित किए जा चुके है। लंबे समय से फरार चल रहे सुनील मूलचंदानी ने एजेंसियों को गुमराह करने के लिए खुद का मोबाइल बंद कर रखा था, लेकिन जैसे ही उन्होंने दूसरी सिम इशू करवाकर फोन पर बातचीत शुरु की तो मिसरोद पुलिस ने ट्रैप कर दबोच लिया।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: जुलाई में फिर मानसून पकड़ेगा रफ्तार, आज इन जिलों में बारिश के आसार

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews