उपचुनाव से पहले सिंधिया के खिलाफ तेज हुई ‘डर्टी पॉलिटिक्स’

उपचुनाव से पहले सिंधिया के खिलाफ तेज हुई ‘डर्टी पॉलिटिक्स’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-election) की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई है| हालांकि चुनाव आयोग (Election Commission) ने अभी यह साफ़ नहीं किया है कि चुनाव कब होंगे, लेकिन राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं| भाजपा (BJP) में जाने के बाद से खामोश बैठे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है| मध्य प्रदेश में उनके सक्रिय होते ही उनके खिलाफ डर्टी पॉलिटिक्स (Dirty Politics) भी शुरू हो गई है| सोशल मीडिया पर सिंधिया के खिलाफ एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|

वायरल हो रहे इस वीडियो में सिंधिया के भाजपा की सदस्यता लेने से लेकर कांग्रेस के समय की फोटो का उपयोग किया गया है| वहीं गाने के बोल के माध्यम से सिंधिया समेत कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व विधायकों पर हमला बोला गया है| हालांकि यह पहला मौक़ा नहीं है जब सिंधिया के खिलाफ वीडियो चर्चा में आये हैं| इससे पहले भी प्रदेश की राजनीति में वीडियो वार देखने को मिला था|

गौरतलब है कि सिंधिया ने भाजपा के दिग्गज नेताओं से मेलमिलाप शुरू कर दिया है| सिंधिया के साथ आए लोगों और बीजेपी नेताओं में अभी भी तालमेल बेहतर तरीके से बैठ नहीं पाया है। जिसके चलते सिंधिया ने उपचुनाव से पहले खुद ही पहल कर मेल-मिलाप बढ़ाने की शुरुआत कर दी है| इंदौर दौरे के बाद अब सिंधिया ग्वालियर दौरे पर रहने वाले हैं| जहां एक बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमे संभावना जताई जा रही है कि कई कांग्रेस नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं| उपचुनाव को लेकर सिंधिया अब ज्यादा समय प्रदेश में ही बिताएंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews