मंत्री का विवादित बयान- सरकारी खर्चे पर तीर्थ करने से आशीर्वाद नहीं देता भगवान

मंत्री का विवादित बयान- सरकारी खर्चे पर तीर्थ करने से आशीर्वाद नहीं देता भगवान

भोपाल।
तीर्थ यात्रा योजना को लेकर पहले भी विवादों में फंस चुके सामान्य प्रशासन मंत्री डा.गोविंद सिंह ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है ।उन्होंने कहा है कि भगवान के मंदिर में बड़ी मेहनत के बाद जाकर दर्शन करने के बाद ही पुण्य लाभ मिलता है। आपने खुद देखा होगा कि किस तरह लोग पैदल चलकर या लेट लेट कर मंदिर जाते है और फिर ऐसे जाने से उन्हें आशीर्वाद मिलता है ।मेहनत से पैसा कमा कर यात्रा करने से लाभ मिलता है ।बिना मेहनत किए सरकार के पैसे से यात्रा करने से भगवान कोई लाभ नहीं देता।

मंत्री डा. गोविंद सिंह ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मैं तीर्थ यात्रा योजना का विरोधी हूं क्योंकि मैंने स्वयं देखा है कि इस योजना में गरीब लोग नहीं जाते बल्कि सूट बूट पहन कर लोग यात्रा करते हैं। यह लोग यात्रा में तफरीह करने जाते हैं ।वैसे भी मध्य प्रदेश सरकार की आर्थिक स्थिति खराब है। बीजेपी की सरकार  आर्थिक स्थिति खोखली कर गई है। तीर्थ यात्रा कराने के बजाय स्कूली शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के कार्य में अगर पैसा लगे तो ज्यादा अच्छा है ।सनातन धर्म में भी लिखा है कि मेहनत करके ईश्वर का दर्शन करने से लाभ मिलता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews