लॉकडाउन के दौरान डॉक्टर्स ने एक प्रसूता के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर

लॉकडाउन के दौरान डॉक्टर्स ने एक प्रसूता के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर

भोपाल ।

भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल के डॉक्टर्स ने लाकडाउन के दौरान एक प्रसूता के पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला है। रायसेन के सिलवानी की रहने वाली रजनी नाम की महिला की डिलेवरी का टाइम पूरा हो जाने पर परिजन उसे लेकर सुल्तानिया अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन
डॉक्टर्स ने जांच की तो मालूम हुआ कि बच्चे की पेट में मौत हो चुकी है। डॉक्टर्स ने अगले दिन प्रसव कराया तो महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद डॉक्टर्स ने हफ्ते भर बाद उसके पेट से 15 किलो का ट्यूमर निकाला।

सुल्तानिया अस्पताल में रजनी के पेट के ट्यूमर की सर्जरी करने वाली डॉ. वरुणा पाठक ने बताया कि महिला ओपीडी में जब दिखाने आई थी तो उसके पेट का आकार असामान्य लग रहा था। ऐसे ट्यूमर 1 फ़ीसदी से कम देखने को मिलते हैं।  ट्यूमर के कारण बच्चे का विकास नहीं हो पाया और पेट में ही उसकी मौत हो गई थी लेकिन डिलेवरी के बाद उसका ट्यूमर निकाला गया। अब महिला की हालत ठीक है। डा. वरुणा पाठक, डा नीतू भारंग, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. रजनी ठाकुर की टीम ने सर्जरी कर ट्यूमर निकाला।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews