ई टेंडर घोटाले में सीएम कमलनाथ की अध्यक्षता में कमेटी गठित

e-tender-scam-new-committee-formed----

भोपाल। मध्य प्रदेश में हुए ई टेंडर घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज प्रकरण में अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कमेटी का हुआ पुनर्गठन। इस कमेटी में मुख्यमंत्री कमलनाथ अध्यक्ष बनाए हैं। वहीं, मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, मंत्री बाला बच्चन, तुलसीराम सिलावट और तरूण भनोत सदस्य बनाए गए हैं।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ई टेंडर घोटाले में लगातार कार्रवाई कर रही है। इस घोटाले की परते दर परतें खुल रही हैं। गुरूवार को ही बेंगलुरू की एंट्रेस कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट मनोहर एमएन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के सर्वर का मेंटनेंस, नेटवर्किंग और हेल्पडेस्क सहित ज्यादातर काम एंटारेस प्रा.लि. बेंगलुरू व टीसीएस के पास था। दोनों कंपनियों के अधिकारियों के पास इनके लॉगइन पासवर्ड और डिजिटल सिग्नेचर थे। लाॅगइन, पासवर्ड और डिजिटल सिग्नेचर लीक होने के संबंध में मनाेहर से पूछताछ की जा रही थी। अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जल्द ही मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईओडब्ल्यू को चालान पेश करने के निर्देश भी दिए थे लेकिन आईएएस अधिकारियों ने इस मामले में खुद मुख्यमंत्री के  ऊपर सवाल उठने का डर दिखाकर इस कार्रवाई को टलवा दिया था।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews