ईद और नवरात्रि, भोपाल पुलिस तैयार, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, सब मिलजुलकर मनाएं पर्व पुलिस रहेगी अलर्ट

अपराधों की रोकथाम एवं आगामी त्यौहार नवरात्रि, रमजान एवं ईद_उल_फ़ितर के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा कमिश्नर कार्यालय सभागार में राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो की समीक्षा बैठक ली गई।
ईद और नवरात्रि, भोपाल पुलिस तैयार, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, सब मिलजुलकर मनाएं पर्व पुलिस रहेगी अलर्ट

BHOPAL NEWS : भोपाल में आगामी पर्वों को देखते हुए पुलिस बैठक आयोजित की गई, बैठक में शहर और ग्रामीण पुलिस अधिकारी सहित सभी टीआई मौजूद रहे। बैठक में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा ने दिशा निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक दिए गए निर्देश

अपराधों की रोकथाम एवं आगामी त्यौहार नवरात्रि, रमजान एवं ईद_उल_फ़ितर के दौरान शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा कमिश्नर कार्यालय सभागार में राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो की समीक्षा बैठक ली गई।

बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई 

बैठक में कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा जोनवार अपराधों की समीक्षा की गई उपरांत गुंडों बदमाशों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही महिला संबंधी गंभीर अपराधों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी करने तथा फरार वारंटी, आरोपियों को टीम बनाकर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गयाl साथ ही आगामी त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सुरक्षा व्यवस्था के इन्तेजामात करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews