भोपाल में चर्चा में आया “एक रहेंगे तो नेक रहेंगे” वाला पोस्टर, मचा हड़कंप, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस और प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टर को उतरवा दिया है। फिलहाल, जांच-पड़ताल जारी है। पढ़ें विस्तार से पूरी खबर...
Bhopal News

Bhopal News : राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां मिंटो हॉल के सामने एक पोस्टर लगा हुआ मिला। यह अब मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि इस पोस्टर में लिखा हुआ है, “एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, बाटेंगे तो काटेंगे, बांग्लादेश वाली गलती यहां नहीं होनी चाहिए। वक्फ बोर्ड हटाओ भारत बचाओ”। फिलहाल, इस पोस्टर से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

पोस्टर अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पोस्टर किसके द्वारा लगाया गया है और क्यों लगाया गया है। इसमें किसी इंसान या स्थान का नाम भी नहीं लिखा हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, पोस्टर लगाने के बाद यह मामला तेजी से राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पुलिस और प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टर को उतरवा दिया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं, जब राजधानी में ऐसा हुआ हो, बल्कि इससे पहले भी कई दफा पोस्टर वार हो चुका है, लेकिन इस बार मामला गर्माता हुआ नजर आ रहा है।

खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

अरेरा हिल्स थाना टीआई मनोज पटवा ने जानकारी दी है। जिनके अनुसार, उन्हें पोस्टर लगे होने की जानकारी शनिवार यानी आज दोपहर में ही मिली है। इसके बाद तत्काल टीम का गठन किया गया और मौकास्थल पर पहुंचकर उसे हटवा दिया गया है। साथ ही आसपास के क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल, कोई भी व्यक्ति संदिग्ध नहीं पाया गया है। टीआई ने आगे बताया कि जैसे ही पोस्टर लगाने वाले की पहचान होगी, उसपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews