चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे उपचुनाव

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे उपचुनाव

नई दिल्ली/भोपाल, डेस्क रिपोर्ट | कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने बड़ा एलान किया है| चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) तय समय पर ही होंगे। आयोग की ओर से कहा गया कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही देश की 65 सीटों पर उपचुनाव (By-election) भी कराए जाएंगे। इनमें एक सीट लोकसभा की और 64 विधानसभा की सीटें शामिल हैं, जिन पर उपचुनाव होंगे। मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 27 सीटों पर उपचुनाव होना है|

आयोग ने शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया। इसकी बड़ी वजह ये बताई कि एक साथ चुनाव होने से सुरक्षाबलों के मूवमेंट और दूसरी व्यवस्थाओं में आसानी रहेगी। चुनाव की तारीखों को लेकर हो रहे सवालों पर चुनाव आयोग ने तस्वीर साफ की है। आयोग ने कहा, बिहार विधानसभा चुनाव और साथ ही उपचुनावों के तारीखों का ऐलान आयोग द्वारा उचित समय पर कर दिया जाएगा।

बता दें कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर के महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। आयोग ने भी कोरोना काल में चुनाव और उपचुनाव कराने को लेकर हाल ही में गाइडलाइंस जारी की थी। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर तक है। उससे पहले पहले चुनाव होने हैं।

मप्र की 27 सीटों पर उपचुनाव
मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव होना है| तारीखों के एलान से पहले ही प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है| 27 सीटों पर आगामी उपचुनाव में कांग्रेस को अपनी सीटें बचाने की बड़ी चुनौती है, तो भाजपा को सरकार बचाने के लिए ए़ेड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews