स्वास्थ्य सेवा संचालनालय के कर्मचारी स्पष्ट दिशानिर्देश के अभाव में परेशान

स्वास्थ्य सेवा संचालनालय के कर्मचारी स्पष्ट दिशानिर्देश के अभाव में परेशान

भोपाल। सतपुड़ा भवन के अधिकांश कार्यालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों एवं कलेक्टर भोपाल द्वारा लॉक डाउन संबंधित दिशानिर्देशों के परिपेक्ष में पूर्णता बंद रहे।
लेकिन सतपुड़ा भवन में स्थित संचालनालय स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी ही विचित्र स्थिति रही। यहां पर कर्मचारियों को कोई स्पष्ट निर्देश ना होने के कारण कर्मचारी लगातार दबाव में कार्यालय आए जिससे मध्यप्रदेश शासन और कलेक्टर भोपाल के दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन हुआ, साथ ही कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा । कई कर्मचारियों को पुलिस ने रास्ते में रोका भी।

इस संबंध में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अपना मुंह बंद किए हुए हैं और किसी प्रकार के दिशा निर्देश जारी नहीं कर रहे हैंं, जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि सीमित संख्या में कर्मचारियों को बुलाया जाए, जिनकी बहुत ज्यादा आवश्यकता हो वही कार्यालय आए बाकी कर्मचारियों को कर्तव्य से मुक्त रखा जाए।

इसी प्रकार के आदेश यदि संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भी जारी नहीं करता है तो निश्चित रूप से कर्मचारियों को परेशानी होगी । उनके घर वालों को तनाव होगा और शासन आदेशों का उल्लंघन होगा तथा संबंधित कर्मचारी अधिकारियों को पुलिस प्रशासन और अन्य लोगों का सामना भी करना पड़ सकता है।

इसलिये अब कर्मचारियों द्वारा मांग की गई है कि जिस प्रकार एनएचएम ने स्पष्ट दिशा निर्देश प्रसारित किए हैं उसी प्रकार से संचालनालय स्वास्थ्य के अधिकारी भी स्पष्ट दिशा-निर्देश प्रदान करें क्योंकि कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर डराया धमकाया जा रहा है जिसके कारण कर्मचारियों को सारे नियमों को तोड़कर अपनी जान की परवाह न करते हुए कार्यालय में आना पड़ रहा है और वहां पर हाथ पर हाथ धरे बैठने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews