किसानों के दुश्मन फैला रहे है कृषि कानून पर झूठ : रामेश्वर शर्मा

किसानों के दुश्मन फैला रहे है कृषि कानून पर झूठ : रामेश्वर शर्मा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpaee) की जन्मजयंती अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने लाइव प्रसारण के माध्यम से देश भर के किसानों को संबोधित किया । भोपाल की हुज़ूर विधानसभा के विधायक एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा (Rameshwar Sharma) ने मुगालिया छाप स्थित श्रमोदय विद्यालय में हज़ारो किसानों के साथ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिये गए नये कृषि कानून के संबंध में उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना ।

किसानों को संबोधित करते हुए प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभूतपूर्व एवं अद्भुत योजना के बल पर देश का किसान मजबूत और आत्मनिर्भरता की और आगे बढ़ रहा है । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो या नये कृषि कानून की ताकत यह सभी किसान की आय दुगना करने की दिशा में लिया गया एक ऐतिहासिक कदम है । जो नेता आज नये कृषि कानून पर प्रश्नचिन्ह लगा कर किसानों के बीच झूठ फैला रहे है यह किसानों के हितैषी नही बल्कि उनके दुश्मन है । यह नही चाहते कि किसान मजबूत और आत्मनिर्भर बने यह तथाकथित नेता जो अपनी राजनैतिक जमीन खो चुके है केवल व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए देश के किसानों को बहकाने में जुटे है । शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश के किसान भाई किसान पुत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानो के हित मे चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओ के साथ निरंतर आगे बढ़ रहे है ।

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने तिलक लगाकर पखारे बेटियों के पैर
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शासकीय कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व कन्या पूजन की अनिवार्यता लागू की गयी है । इसी तारतम्य में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा श्रमोदय विद्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बेटियों के पैर पखार कर किये । शर्मा ने बेटियों को तिलक कर श्रीफल भेंट किया एवं उनका आशीर्वाद लिया ।

अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर किया नमन
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती अवसर पर आयोजित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कार्यक्रम को हज़ारो किसानों के साथ सुनने मुगालिया छाप पहुँचे प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मंच पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया|

जय जवान जय किसान के साथ जय विज्ञान का नारा देने वाले अटल जी को नमन – रामेश्वर
मुगालिया छाप में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वितरण कार्यक्रम में प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जय जवान जय किसान के साथ जय विज्ञान का नारा देने वाले पोखरण विस्फोट कर पूरी दुनिया को भारत की ताकत बताने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश के लाखों गांवों तक प्रधानमंत्री सड़क योजना से देश के गांवो का कायाकल्प किया है । किसान क्रेडिट कार्ड हो या सर्व शिक्षा अभियान अटल जी द्वारा शुरू की गयी यह वह योजनाएं है जिनमे नये भारत मजबूत भारत और शक्तिशाली राष्ट्र की छवि दिखती थी ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews