
EOW raid on Jayshree Gayatri Products factory : ईओडब्ल्यू ने सीहोर जिले के ग्राम पिपलियामीरा में स्थित जयश्री फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री पर छापा मारा है, जानकारी के मुताबिक इस फैक्ट्री के खिलाफ ईओडब्ल्यू को कई गंभीर शिकायतें मिली थी, फैक्ट्री पर फर्जी तरीके से डेयरी फूड प्रोडक्ट विदेश भेजने का भी आरोप लगाया गया है।
जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध अन्वेषण की टीमों ने आज बुधवार को जयश्री फूड प्रोडक्ट्स की सीहोर स्थित फैक्ट्री पर छापा मार कार्रवाई की है, यहाँ EOW की 20 सदस्यीय टीम दस्तावेज खंगाल रही है, वहीं भोपाल के अरेरा कालोनी स्थित फैक्ट्री के ऑफिस में भी छापा मारा गया है, कुल 5 ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की बात सामने आ रही है।
फर्जी तरीके से डेयरी प्रोडक्ट विदेश भेजने के गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले फैक्ट्री को सील किया गया थाम अब शिकायत सामने आई कि फर्जी तरीके से डेयरी प्रोडक्ट विदेश भेजे जा रहे थे, फैक्ट्री मालिक के घर भी एक टीम के दबिश की सूचना आ रही है, जो जानकारी अब तक सामने आई है उसके मुताबिक जयश्री फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री का कारोबार बहुत बड़ा है।
27 देशों में फैला है कंपनी का कारोबार
जानकारी के मुताबिक यहाँ 4 लाख लीटर रोजाना दूध की प्रोसेसिंग होती है , 25 मीट्रिक टन पनीर की प्रोसेसिंग रोजाना होती है इसके अलावा 30 मीट्रिक टन बटर यानि मक्खन और 20 मीट्रिक टन Cheese (चीज़) की प्रोसेसिंग रोजाना यहाँ होती है, यहाँ से 3000 मीट्रिक टन डेरी प्रोडक्ट्स हर महीने का एक्सपोर्ट होता है यानि विदेश भेजा जाता है, इनका कारोबार 27 देशों में फैला है, फ़िलहाल ईओडब्ल्यू के अधिकारी दस्तावेज की पड़ताल कर रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”992632824″]
[dgv_vimeo_video id=”992632969″]
[dgv_vimeo_video id=”992633123″]
यह मिल्क प्रोडक्ट जहरीले हैं
EOW का जय श्री गायत्री प्रोडक्ट PVT LTD पर छापा,फर्जी लैब रिपोर्ट के सहारे 27 देश को दूध उत्पादन निर्यात@VirendraSharmaG @foodsuppliesmp @fssaiindia #MadhyaPradesh #foodsafety pic.twitter.com/fEeaqg983P
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) July 31, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

