सरकार को चेतावनी-मांगें पूरी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर 1 लाख पूर्व सैनिक करेंगें प्रदर्शन

ex-servicemen-gave-ultimatum-to-kamal-nath-government-

भोपाल।

प्रदेश के पूर्व सैनिकों ने पत्र लिखकर कमलनाथ सरकार को मांगे पूरी ना होने पर चेतावनी दी है। पूर्व सैनिकों ने पत्र लिखकर कहा है कि  यदि एक महीने में मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो प्रदेशभर के एक लाख पूर्व सैनिक भोपाल की सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

दरअसल, यह पत्र सैनिकों के हितों के लिए काम करने वाले पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने लिखा है। परिषद ने पूर्व सैनिकों की  अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को पत्र लिखा है। यह चिट्ठी 27 जुलाई को लिखी गई। परिषद के मध्य प्रदेश के संरक्षक और पूर्व सैनिक लक्ष्मण तिवारी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार एक महीने में मांगों को पूरा नहीं करेगी, तो प्रदेशभर के एक लाख फौजी एकजुट होकर सड़क पर आएंगे और सरकार के खिलाफ रैली निकालेंगे और प्रदर्शन करेंगे।

वही परिषद के मध्य प्रदेश के संरक्षक और पूर्व सैनिक लक्ष्मण तिवारी का कहना है कि फौजियों की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को कोई अतिरिक्त बजट की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सभी मांग फौजियों और उनके परिवार के हित के लिए है। सरकार को इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।बता दे कि तिवारी वही है जो जिन्होंने बीजेपी से टिकट ना मिलने पर बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था हालांकि वो जीत नही पाए थे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews