
Police arrested a husband-wife duo for illegally selling foreign liquor
BHOPAL NEWS : राजधानी भोपाल के आबकारी विभाग ने शहर में कई दुकानों में जांच के दौरान अनियमितता पाये जाने पर कार्रवाई की है, वही हाल ही में अयोध्या बायपास इलाके की उस दुकान का लाइसेंस भी कुछ दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है जिसके सामने पुलिस कर्मी की पिटाई की गई थी।
सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा के निर्देश पर कार्रवाई
भोपाल के आबकारी विभाग के ACS दीपम रायचुरा के निर्देश पर गठित टीमों ने शहर की कई दुकानों में जब जांच की तो कई तरह की गड़बड़ियां यहां मिली कई दुकानों में तय समय के बाद भी शराब की बिक्री की जा रही थी, वही कई दुकानों को समय से पहले ही खोला जा रहा था, विभाग ने कलेक्टर के आदेश के बाद बागसेवनिया, नेहरु नगर क्रमांक 2, त्रिलंगा, चांदबड, वाईव रेस्टॉरेंट, करोंद चौराहा, अन्ना नगर, अयोध्या नगर क्रमांक 2, डीआईजी बंगला, सिहोरनाका, बस स्टैंड हमीदिया रोड,पुलबोगदा, डिपो चौराहा,होटल प्रेसीडेंट होटल बार एफएल 3 में जांच के दौरान मिली गड़बड़ियों के चलते इन्हे नोटिस जारी किया है वही कुछ दुकानों के लाइसेंस अगले तीन दिनों के लिए सस्पेंड किए गए है।
इन दुकानों पर कार्रवाई


