डबरा स्टेशन पर श्रीधाम एक्सप्रेस का प्रायोगिक हाल्ट

अहमदाबाद-दानापुर-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

RAIL NEWS : रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 12191/12192 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस का  26 अगस्त  से डबरा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर दोनो दिशाओं में ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

यह रहेगा शेड्यूल 
जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 12191 हजरत निजामुद्दीन जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस डबरा स्टेशन पर 19.46 बजे पहुँचकर, 19.48 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस डबरा स्टेशन पर 05.06 बजे पहुँचकर, 05.08 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अपील 
यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews