
Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival
RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस का कोटा मंडल के सुवासरा स्टेशन पर दिए गए प्रायोगिक हाल्ट की अवधि अगले छः माह के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
24 जून से बढ़ाकर 21 दिसंबर तक किया
जिसके अनुसार गाड़ी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस 21 दिसंबर 2023 तक अपने निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सुवासरा स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इससे पूर्व गाड़ी का हाल्ट 24 जून 2023 तक के लिए प्रदान किया गया था, जिसे बढ़ाकर 21 दिसंबर 2023 तक किया गया है।
यह है शेड्यूल
समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस सुवासरा स्टेशन पर 14.21 बजे पहुँचकर, 14.23 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस सुवासरा स्टेशन पर 13.41 बजे पहुँचकर, 13.43 बजे गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
