बेख़ौफ़ बदमाशों ने देर रात भोपाल में सरकारी आवासों के बाहर खड़ी महंगी कारों में की तोड़फोड़

Bhopal News, miscreants broke the glass of cars

Bhopal News : मध्य प्रदेश में चुनावी मौसम है, पुलिस शराब माफिया, हथियार तस्कर, नशे के सौदागरों पर नजर रखे है लेकिन ये नजर बदमाशों पर कितनी पैनी है ये बीती रात राजधानी भोपाल में घटा एक घटनाक्रम से पता चल रहा है, बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी महंगी कारों को बेवजह तोड़ फोड़ दिया ।

बदमाशों ने महंगी कारों में की तोड़फोड़ 

राजधानी भोपाल के तुलसी नगर क्षेत्र में सरकारी आवास बने हैं यहाँ शासकीय कर्मचारी अधिकारी रहते हैं , आज सुबह जब ये जागे और घर के बाहर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए उनकी महंगी कारों को किसी ने तोड़ दिया, कारों के शीशे टूटे हुए थे। घटना की जानकारी लगते ही सब इकठ्ठा हो गए।

शासकीय कर्मचारियों ने पुलिस में की शिकायत 

घटना से गुस्साए शासकीय कर्मचारी इकट्ठा होकर टीटी नगर थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत की, पुलिस ने कहा कि वो क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों की पहचान कर जल्दी गिरफ्तार करेगी, लेकिन घटना का होना पुलिस की रात्रि गश्त की पोल जरुर खोल रहा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews