भोपाल में फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

भोपाल में फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Bhopal News: भोपाल की होशंगाबाद रोड स्थित एक फर्नीचर दुकान में भीषण आगजनी की घटना होने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में दुकान के अंदर रखा फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक हो गया है। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है।

जानकारी के मुताबिक भोपाल के होशंगाबाद रोड की सर्विस लेन के किनारे पर एक फर्नीचर की दुकान है। इसी दुकान पर आगजनी की घटना हुई। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई और मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। ये घटना शाम 7 बजे की है जहां फर्नीचर दुकान में लगी आग देखते ही देखते भीषण हो गई और काफी सारा फर्नीचर बाहर निकाले जाने के बाद भी बहुत सारा सामान जलकर खाक हो गया। फर्नीचर के साथ यहां पर इलेक्ट्रॉनिक का सामान भी था, जो जल चुका है।

आगजनी की सूचना कोलार फायर स्टेशन को दी गई थी जिसके बाद मौके पर दमकल पहुंची। आग काफी भीषण थी इसलिए 1 घंटे की मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया जा सका। आगजनी की घटना में दुकान में बना कैबिन भी बुरी तरीके से जल चुका है। अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शार्ट सर्किट के चलते यह घटना हुई है और लाखों रुपए का नुकसान हो चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews