भोपाल में कोरोना से पांचवी मौत, मरीजाें की संख्या 160 पहुंची

भोपाल में कोरोना से पांचवी मौत, मरीजाें की संख्या 160 पहुंची

भोपाल। इंदौर के साथ ही भोपाल में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, वहीं मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है| भोपाल, इंदौर और उज्जैन रेड जोन में है, यहां लॉक डाउन के दौरान सख्ती बरती जा रही है| मंगलवार को राजधानी में 16 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही लगातार चौथे दिन शहर में कोरोना से मौत हुई है। भोपाल में अब तक संक्रमितों की संख्या 160 हो गई है। इसमें 20 जमाती, स्वास्थ्य विभाग के 82, पुलिसकर्मी और परिजन 28 व 30 अन्य शामिल हैं।

कोरोना के कारण अब तक शहर के पांच लोगों की जान जा चुकी है। इनमें तीन जहांगीराबाद इलाके के हैं। मंगलवार को एक और संदिग्ध की हमीदिया अस्पताल में मौत हुई है। जहांगीराबाद में रहने वाले 74 साल के व्यक्ति की संक्रमण से 11 अप्रैल को मौत हो गई। इनकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है। वहीं एम्स की एक सफाईकर्मी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। विगत दिनों दो साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार शिवनगर कॉलोनी में रहने वाली एक दो साल की बच्ची और साउथ टीटी नगर में रहने वाला 4 साल का बच्चा भी कोराना पॉजिटिव पाया गया है।

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में एम्स से चार व्यक्ति कोरोना संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर जा चुके है इन्हें 14 दिन होम आईसोलेशन में रखा गया है। आज तक भोपाल में पांच व्यक्तियों की मौत हुई है यह पांचों व्यक्ति पूर्व से ही दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित रहे थे, और बाद में जांच के बाद कोरोना संक्रमण पॉजिटिव आया है। कोरोना सेम्पल की 240 रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिनमे 16 सेम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव और शेष 224 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews