यूरिया मांगने पर किसानों पर FIR: कमलनाथ बोले ‘बीजेपी सरकार कर रही अंग्रेजों से भी बुरा व्यवहार’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छिंदवाड़ा में यूरिया की भारी किल्लत के चलते किसानों ने विरोध जताया और इसे लेकर प्रशासन ने करीब 130 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद मांगने पर किसानों को असामाजिक तत्व बताया जा रहा है और उनके साथ अपराधियों से भी बुरा व्यवहार हो रहा है।
Kamal Nath

Kamal Nath

कमलनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि छिंदवाड़ा में सिर्फ यूरिया की मांग करना अब अपराध माना जा रहा है और इसके चलते लगभग 130 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि यूरिया मांगने वाले किसानों को असामाजिक तत्व बताया जा रहा है और उनके साथ अपराधियों से भी बुरा व्यवहार हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि यूरिया की मांग के कारण  जिन किसानों पर एफआईआर दर्ज की गई है उसे तत्काल वापस लिया जाए।

किसानों पर एफआईआर, कमलनाथ ने सरकार पर जड़े आरोप

छिंदवाड़ा ज़िले में यूरिया खाद की भारी कमी और प्रशासनिक सख्ती के बीच किसानों की पीड़ा अब राजनीतिक तकरार में बदल गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि यूरिया मांगने वाले किसानों को अपराधी घोषित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि ‘क्या छिंदवाड़ा में खेती करना और खेती के लिए यूरिया मांगना अपराध हो गया है? छिंदवाड़ा में यूरिया की माँग करने वाले किसानों के साथ भाजपा सरकार ऐसा व्यवहार कर रही है, जैसा व्यवहार अंग्रेजों ने भी नहीं किया।’

प्रदेश सरकार से की ये मांग 

बता दें कि छिंदवाड़ा सहित प्रदेश के कई ज़िलों में पिछले एक महीने से यूरिया की भारी किल्लत देखी जा रही है। कई जगह किसान सुबह से लाइन में खड़े होकर खाद के इंतज़ार में घंटों बिताते हैं लेकिन उन्हें या तो खाली हाथ लौटना पड़ता है या प्रशासनिक सख़्ती का सामना करना पड़ता है। कमलनाथ सहित कई कांग्रेसी नेता इस मुद्दे पर पहले भी सरकार को घेर चुके हैं और यूरिया की पर्याप्त पूर्ति की मांग कर चुके हैं। अब एक बार फिर कमलनाथ ने इस मामले पर मांग की है कि किसानों पर दर्ज प्रकरण तुरंत वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा है कि ‘मैं माँग करता हूँ कि किसानों के खिलाफ़ यूरिया माँगने पर इस तरह के आपराधिक प्रकरण दर्ज करना बंद किया जाए और जो प्रकरण दर्ज हो चुके हैं उन्हें न्यायोचित तरीक़े से वापस लिया जाए।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews