विजयपुर से वन मंत्री रामनिवास रावत होंगे BJP प्रत्याशी, बुदनी के लिए बनेगा पैनल! चुनाव समिति की बैठक में बनी सहमति

ठक में विजयपुर सीट के लिए वन मंत्री रामनिवास रावत को प्रत्याशी बनाये जाने पर सहमति बन गई है लेकिन बुदनी को लेकर एक नाम पर सहमति नहीं बनी इसलिए वहां पैनल बनाने का फैसला लिया गया है, हालाँकि अभी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
BJP state election committee meeting

Ramniwas Rawat Vijaypur BJP candidate: मध्य प्रदेश की विजयपुर और बुदनी विधानसभा उप चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं , भाजपा ने आज बैठक कर वन मंत्री और विजयपुर सीट से पूर्व विधायक और वन मंत्री राम निवास रावत को अपना प्रत्याशी बनाना तय कर लिया है वहीं बुदनी के लिए एक पैनल बनाने का फैसला किया गया।

भारतीय जनता पार्टी ने आज सोमवार को प्रदेश कार्यालय, भोपाल में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई, बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित समिति के सदस्य शामिल हुए।

विजयपुर से वन मंत्री रामनिवास रावत होंगे BJP प्रत्याशी

बताया जा रहा है कि बैठक में विजयपुर सीट के लिए वन मंत्री रामनिवास रावत को प्रत्याशी बनाये जाने पर सहमति बन गई है लेकिन बुदनी को लेकर एक नाम पर सहमति नहीं बनी इसलिए वहां पैनल बनाने का फैसला लिया गया है, हालाँकि अभी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

MP Congress ने भी विजयपुर में डाला डेरा 

उधर कांग्रेस भी प्रत्याशियों के चयन को लेकर कमर कस रही है, पिछले दिनों  विजयपुर में किसान सम्मेलन कर कांग्रेस ने अपनी ताकत का अहसास कराया था जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित प्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेसी शामिल हुए थे अब एक बार फिर मप्र कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व विजयपुर में डेरा जमाने ली तैयारी में है और फिर वहीं रायशुमारी कर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews