पूर्व मंत्री के पीए पर ट्रांसफर कराने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, लोकायुक्त में शिकायत

राजस्व निरीक्षक रिश्वत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में रहने वाली शाहजहां खान ने पूर्व शिक्षा मंत्री के पीए गट्टू लाल साहू के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि पीए गट्टू लाल साहू ने एक ट्रांसफर कराने के नाम पर पैसे लिये थे, लेकिन न तो उन्होने ट्रांसफर कराया और न ही अब पैसे लौटा रहे हैं।

शाहजहां खान एक समाजसेविका है और खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता भी बताती हैं। उन्होने लोकायुक्त में शिकायत की है कि नीरज वर्मा नाम के एक शिक्षक ने उनसे अपना स्थानांतरण सागर से नरसिंहपुर में कराने के लिये सहायता मांगी थी। शिक्षक का कहना था कि उनके वृद्ध माता पिता नरसिंहपुर में है, इसलिये वो वहां जाकर उनके साथ रहना चाहते हैं। शाहजहां खान के मुताबिक उन्होने शिक्षक की सहायता के लिए तत्कालीन शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी को एक आवेदन दिया। शिक्षा मंत्री ने वो आवेदन अपने पीए गट्टू लाल साहू को फॉरवर्ड कर दिया। जब शाहजहां खान पीए साहू से मिली तो उनका कहना है कि पीए ने उनसे ट्रांसफर कराने की एवज में 80 हजार रूपयों की मांग की। इनका कहना है कि शिक्षक ने शाहजहां के माध्यम से ये राशि पीए को राशि दे दी थी। लेकिन न तो पीए ने शिक्षक का तबादला कराया और अब वो न पैसे लौटा रहे हैं न ही उनका फोन उठा रहे हैं। इसे लेकर अब शाहजहां खान ने लोकायुक्त में पीए गट्टू लाल साहू की शिकायत की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews