पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेशन में गए

jaibhan-singh-pawaiya-become-star-campaigner-of-bjp-

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया (Jai bhan singh pawaiya) कोरोना पॉजिटिव (corona positive) पाए गए हैं। इसके बाद उन्होने वे होम आइसोलेशन में चले गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होने खुद ट्वीट करके दी।

सीएम शिवराज आज करेंगे इस योजना अंतर्गत 1500 करोड़ राशि वितरण, 75 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

बीजेपी नेता जयभान सिंह पवैया ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कल कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के कारण स्वयं के ग्वालियर स्थित आवास पर होम आइसोलेशन में हूं। उन्होने अपने संपर्क में आए लोगों को टेस्ट कराने की सलाह भी दी है। बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने गुरूवार को जनता से अपील की है कि विवाह, शादी अभी न करें। विवाह कोरोना संक्रमण के सुपर स्प्रेडर हैं। अलग-अलग जिले अपनी परिस्थितियों पर विचार कर भीड़ को कम करने का प्रयास करें। मई में शादियां न हों ये फैसला लिया जाये ताकि संक्रमण से बचा जा सके। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आपसे आह्वान कर रहा हूं कि 15 मई तक हम सबकुछ बंद करें। कड़ाई से जनता कर्फ्यू (Corona Curfew) का पालन हो। मैं चाहता हूं आने वाले दिनों में जनजीवन सामान्य हो जाये। इसलिये कुछ दिन हम कड़ाई कर लें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews